मौहल्ला मुंडाला मे हमले मे घायल एक ही परिवार के लोग
- फोटो : KAHKRA
हमलाकर एक परिवार के पांच सदस्य किए घायल
बागपत, खेकड़ा। नगर के मोहल्ला मुंडाला में सब्जी का ठेला घर के सामने खड़ा करने का विरोध करने को लेकर एक परिवार पर हमला बोलकर एक महिला समेत पांच लोगों को घायल किया। घायलों ने कोतवाली में पहुुंच हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी।
नगर के मोहल्ला मुंडाला में प्रमोद का परिवार रहता है। उनका पड़ोसी हाथ ठेले पर सब्जी बेचता है। पड़ोसी ने ठेले को उनके मकान के सामने खड़ा कर रखा था। सोमवार की सुबह उन्होंने विरोध किया तो सब्जी विक्रेता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर हमला बोल दिया। हमले में प्रमोद, उनकी पत्नी संतरेश, पुत्र सागर, मोनू और विजय समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली में पहुंचकर आरोपी हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने सभी घायलों का इलाज कराकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा ने कहा मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।