फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांच सेल्स मैनेजर के घर चोरों ने किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रांच सेल्स मैनेजर के घर से नगदी सहित पांच लाख की चोरी
विज्ञापन

1.25 लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात ले गए चोर
बड़ौत। नगर में मंगलवार की रात में बैंक के ब्रांच सेल्स मैनेजर के घर से चोर 1.25 लाख की नगदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात समेत पांच लाख रुपये के सामान निकाल ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीमांत शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा पट्टी मेहर के निवासी हैं। सीमांत बंधन बैंक में ब्रांच सेल्स मैनेजर है। मंगलवार की रात सीमांत शर्मा व उनके परिवार के अन्य सदस्य अपने दूसरे मकान में सो रहे थेे। इसका फायदा उठाकर चोरों ने घर में लगे ताले तोड़ डाले और अलमारियों के लॉक तोड़कर उनमें रखे 1.25 लाख रुपये की नगदी, सोने की दो चेन, गले का सोने का एक सेट, चांदी के बर्तन, सोने के कुंडल, 15 चांदी के सिक्के समेत पांच लाख रुपये कीमत का सामान निकाल कर ले गए। परिजनों को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली। इस संबंध में सीमांत शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें