ईर्स्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस वे अनियंत्रित होकर पलटी पडी कार
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रटौल अंडरपास के समीप तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कार सवार दो युवतियां और तीन युवक घायल हो गए। इसकी जानकारी पाकर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
बागपत निवासी आशीष, तुषार और परवेज बुधवार दोपहर गाजियाबाद निवासी विशाखा और सुमन के साथ सेंट्रो कार में सवार होकर मुरथल हरियाणा में बर्थडे पार्टी में गए थे। ये करीब छह बजे विशाखा और सुमन को गाजियाबाद छोड़ने जा रहे थे। वे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रटौल अंडरपास के समीप पहुंचे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कार सवार युवक, युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी देकर कार से बाहर निकाला तथा जिला अस्पताल भिजवाया। संवाद