फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन महिला समेत पांच की मौत

Thu, 10 Nov 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मेरठ-बागपत मार्ग पर पांच व्यक्तियों की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ/बागपत। बागपत रोड स्थित रघुनाथपुर गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक परिवार की तीन महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते परिजन मौके पर पहुंचे। देर रात तक परिजनों ने शवों को नही उठने दिया। इसकी जानकारी लगने पर सीओ सरधना समेत कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

बागपत के बालैनी गांव निवासी गुलजार की मौहम्मदपुर कंकरखेड़ा में एक रिश्तेदार की बुधवार को मौत हो गई थी। जिसमें दो बाइक पर गुलजार की पत्नी आबिदा (32), भाभी शमीना (45) पत्नी इकबाल, बहनोई अयूब (32) पुत्र निजामुद्दीन, भतीजा आसिफ (19) पुत्र आलम और भाभी खातून (50) पत्नी आलम मोहम्मदपुर जा रहे थे। बागपत रोड स्थित रघुनाथपुर गांव स्थित बैंक के सामने सामने से आते एक प्लाईवुड से भरे एक ट्रक ने दोनों बाइकों पर टक्कर मार दी। 
जिसमें दोनों बाइकों पर सवार एक ही परिवार के पांचों लोगों की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक गांव के इकरामुद्दीन के मकान में घुस गया। जिसमें इकरामुद्दीन का परिवार भी बाल बाल बचा। हादसा होते ही गांव के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने ट्रक के केबिन से घायल ड्राइवर को निकला। हादसे के 15 मिनट बाद जानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। रघुनाथपुर गांव के एक युवक ने पांचों शवों की पहचान की। हादसे की जानकारी लगते बालैनी से उनके परिवार सैकड़ों लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने देर रात तक सड़क से शव नहीं उठने लिए। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन में टक्कर मारी है। ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के चलते एक परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है। पीड़ित परिवार को पांच पांच लाख रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए। सीओ सरधना चंद्रपाल सिंह, जानी, सरधना, रोहटा, कंकरखेड़ा और बालैनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगी हुई थी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में ड्राइवर भी घायल हुआ है। जिससे अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें