फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के सरगना समेत पांच गिरफ्तार, 22 बाइक-स्कूटी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- भीड़भाड़ वाले इलाकों, सार्वजनिक स्थलों से बाइकें चोरी कर सोनीपत और बागपत के मैकेनिकों को पांच से छह हजार रुपये में बेचते थे बाइक
विज्ञापन

- पुलिस ने बरामद की गई 22 बाइकों में से 13 के मालिकों का पता किया, चोरी की बाइक खरीदने वाले मैकेनिक भी रडार पर आए

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत में पुलिस ने पूर्वी यमुना नहर पर खंडहर बने कृषि केंद्र के भवन से अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के सरगना हिस्ट्रीशीटर संदीप निवासी बूढ़पुर समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। वहां से बागपत, दिल्ली और हरियाणा से चोरी की गई 21 बाइकें और एक स्कूटी बरामद की। चोर गिरोह पिछले तीन साल से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
पूछताछ में चोर गिरोह के सरगना संदीप ने बताया कि अपने साथी आसिफ, फरमान निवासी कैराना जिला शामली, देव निवासी आजादनगर बड़ौत, नूर मियां निवासी टांडा के साथ मिलकर पिछले तीन साल से बाइक चोरी कर रहे थे। होटल, ढाबों, अस्पतालों, बैंकों के अलावा भीड़भाड़ वाली जगहों से बाइक चोरी कर सोनीपत और बागपत के मैकेनिकों को पांच से छह हजार रुपये में बेच देते थे। मैकेनिक बाइकों के स्पेयर पार्ट्स के अलावा अन्य सामान निकालकर बेच देते थे।
विज्ञापन

एएसपी प्रवीण कुमार चौहान और सीओ अंशु जैन ने बताया कि पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सोनीपत के कई मैकेनिकों की भी तलाश शुरू कर दी। इसके अलावा खेतों में खड़ी बाइकें भी चोरी कर चुके हैं। संदीप हिस्ट्रीशीटर है और चोरी के मामले में सजा हो चुकी है। चोरी की बाइक खरीदने वाले तीन मैकेनिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

स्पलेंडर बाइक रहती थी निशाने पर
पूछताछ में गिरोह के सरगना संदीप ने बताया कि बाइक चोरी करने के लिए पुरानी चाबी का प्रयोग करते हैं, जो किसी भी बाइक के लॉक में लग जाती है। उनके निशाने पर ज्यादातर स्पलेंडर बाइक रहती थीं, क्योंकि स्पलेंडर बाइक का लॉक आसानी ने खोलकर चोरी कर ले जाते थे। एक साथ बेचने के लिए उन्होंने खंडहर में बाइक और स्कूटी इकट्ठा कर रखी थीं।
विज्ञापन


11 बाइक और स्कूटी बागपत जिले से हुई थी चोरी
पुलिस ने बाइक चोर गिरोह से बरामद की 22 बाइक और स्कूटी में से 13 के मालिकों का पता लगा लिया। इनमें दस बाइकें और एक स्कूटी बड़ौत, रमाला और बागपत से चोरी हुई थी। चोरी की घटनाएं सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कैद हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें