चांदीनगर (बागपत)। कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए संकट के सिपाही दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं। दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। व्यक्तिगत खुशियों को त्यागकर सिपाही ड्यूटी पर डटे हैं। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अमरोहा जिला निवासी योगेश कुमार और सहारनपुर निवासी सुनील कुमार ने अपनी-अपनी शादियां टाल दी है। योगेश कुमार की शादी मुरादाबाद में तय हुई थी। काफी समय पूर्व दोनों परिवारों ने शादी का शुभ मुहूर्त निकलवाया था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते शादी टल गई। सुनील कुमार की शादी शामली से 26 अप्रैल में होनी थी। कोरोना महामारी को देखते हुए दोनों सिपाही ने अपनी शादी को फिलहाल टाल दी है। सिपाहियों ने कहा कि पहले फर्ज जरूरी है।