फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पहले छाया कोहरा, फिर खिली राहत की धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फनरगर। घने कोहरे के बाद आखिरकार दोपहर के समय धूप खिली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली। अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 16.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

शनिवार रात से ही घना कोहरा छाने लगा था। रविवार सुबह करीब नौ बजे तक कोहरे का असर रहा। लगभग 11 घंटे कोहरा छाए रहने से सड़कों पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। रात के समय वाहन रेंगकर चलते नजर आए। मेरठ-करनाल हाईवे, पानीपत-खटीमा हाईवे और दिल्ली-दून हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री तक पहुंच गया, जबकि इससे पहले शुक्रवार रात का तापमान तीन डिग्री से भी नीचे चला गया था। दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल गई। दिन के तापमान में तीन डिग्री का सुधार हुआ। शनिवार को तापमान 13.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि रविवार का पारा 16.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। धूप खिलने से लोगों को सर्दी से सुकून मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें