फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को मुंडन कराया, गन्ने की होली जलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव नावला के कई किसानों ने गन्ना मूल्य बढ़ाकर जल्द घोषित करने की मांग को लेकर मुंडन कराया और गांव नावला से पैदल मार्च किया। किसानों ने गन्ने की होली भी जलाई। रविवार को गांव नावला के कई किसानों ने मुंडन कराकर नावला मोड़ तक नंगे पैर पैदल मार्च किया तथा कामाख्या मंदिर पर दीपक जलाकर सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की। किसानों ने कहा कि वे हर रोज 21 तारीख तक गांव से कामाख्या मंदिर तक पैदल मार्च करेंगे तथा एक दीपक जलाया करेंगे। किसानों ने रविवार को गन्ने की होली भी जलाई। पैदल मार्च में विनीत त्यागी, जितेंद्र त्यागी, राजेंद्र त्यागी, प्रमोद त्यागी, मांगे त्यागी, बिट्टू, विनय त्यागी, पवन त्यागी, काला, नाजिम त्यागी, जितेंद्र, राम मुकुट धनगर, सचिन, श्याम त्यागी, तरुण त्यागी, तनवीर, प्रवेज त्यागी, चारु त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें