फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पहले वरिष्ठता सूची, अब स्थानांतरण में अटकी शिक्षकों की पदोन्नति

Wed, 21 Jun 2023 05:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 56 शिक्षकों की होनी है पदोन्नति, शिक्षकों का कहना कि स्थानांतरण से जरूरी है पदोन्नति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पहले वरिष्ठता सूची और अब अंतरजनपदीय स्थानांतरण में शिक्षकों की पदोन्नति अटक गई है। जिले में 56 शिक्षकों की प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नति होनी है। शिक्षकों का कहना है कि पदोन्नति न होने से शिक्षकों को आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
परिषदीय विद्यालयों में 2017 के बाद से शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई है। पदोन्नति न होने के कारण प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। शासन स्तर से शिक्षकों की पदोन्नति के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को वरिष्ठता सूची बनाने के निर्देश दिए थे। पहले विभाग की ओर से वरिष्ठता सूची देर से बनाई और अब विद्यालयों में अंतरजनपदीय स्थानांतरण शुरु हो गए है। शिक्षकों से अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरु होने के बाद शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया बीच में ही रुक गई है। हालांकि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर वरिष्ठता सूची के आधार पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

- पदोन्नति न होने पर नहीं मिल रहा वेतनमान का लाभ
- परिषदीय विद्यालयों में अंतरजनपदीय स्थानांतरण से ज्यादा जरूरी शिक्षकों की पदोन्नति है। पदोन्नति न होने के कारण शिक्षकों को वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है। - विकास मलिक, जिलाध्यक्ष उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ
- पदोन्नति न होने से विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापकों का कार्यभार संभाल रहे है। विद्यालयों में छात्र-शिक्षक का अनुपात बिगड़ रहा है। पहले शिक्षकों की पदोन्नति होनी चाहिए। - राकेश यादव, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन

- वर्जन- पदोन्नति के लिए जिन शिक्षकों ने आवेदन किया है, उनका सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद समिति की संस्तुति के आधार पर शिक्षकों की पदोन्नति की जाएगी। - कीर्ति, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें