बड़ौत। खेकड़ा रजबहे की सफाई में जमकर खेल किया जा रहा है। खुद विभागीय अवर अभियंता ने निरीक्षण में अनियमितताएं पकड़कर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता को अवगत कराया था। विभागीय अफसरों ने ठेकेदार पर मेहरबानी दिखाते हुए मात्र नोटिस थमा दिया और फिर से काम पर लगा दिया।
दरअसल ईदरीशपुर झाल से निकलने वाले खेकड़ा रजबहे में चल रही सफाई कार्य में गड़बड़ी की शिकायत किसानों ने सिंचाई विभाग के अफसरों से की थी और दूसरे ठेकेदार से सफाई कार्य कराने की मांग की थी। इस मामले में विभागीय अफसरों के निर्देशों जेई जतिन ने निरीक्षण किया तो सफाई कार्य में भारी गड़बड़ी मिली।
जेई ने अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज व सहायक अभियंता सूरजपाल को सफाई कार्य में गड़बड़ी से अवगत कराया था, लेकिन विभागीय अफसरों ने कार्रवाई करने की बजाएं ठेकेदार पर मेहरबानी दिखाते हुए मात्र उसे नोटिस थमा दिया। अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। यदि अनियमितता मिलती है तो कार्रवाई भी की जाएगी।