फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध उगाही के मामले में एआरएम और टीआई सस्पेंड

विज्ञापन
एआरएम विपिन कुमार अग्रवाल - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रोडवेज डिपो बड़ौत की सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऑडियो की जांच के बाद अवैध वसूली का भंडाफोड़ हुआ है। टीआई और एआरएम के नाम पर एक परिचालक से 20 हजार रुपये की वसूली करने का दबाव बना रहा था। जिसके बाद डिपो के एआरएम और टीआई को निलंबित कर दिया। यूपी परिवहन निगम के एमडी ने मामला उजागर होने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बड़ौत डिपो में कार्यरत टीआई सुनील कुमार और परिचालक धीरेंद्र के बीच बातचीत के दो ऑडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसमें टीआई परिचालक पर दबाव बनाते हुए कह रहा है कि उसने एआरएम से बात कर ली है। यदि नौकरी बचानी है, तो 20 हजार रुपये लगेंगे। टीआई ने परिचालक से कहा कि अब तुम्हारे पास दो रास्ते हैं। एक रास्ता घर जाने का और दूसरा रुपये देकर नौकरी बचाने का। इस पर परिचालक कह रहा है कि नौकरी गई तो जान दे दूंगा। कई और बातें दोनों के बीच हो रही हैं। बातचीत की दोनों ऑडियो विभागीय अधिकारियों के पास पहुंच गई, जिसके बाद जांच हुई तो दोनों ऑडियो में अवैध वसूली की बात की पुष्टि हुई।
आरएम कपिल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद टीआई सुनील कुमार को निलंबित कर दिया और जांच रिपोर्ट एमडी के पास भेज दी। एमडी संजय कुमार ने कार्रवाई करते हुए एआरएम विपिन कुमार अग्रवाल को निलंबित कर दिया। उधर, एआरएम का कहना है कि उनका ऑडियो से लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें