फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पहले विधवा से विवाह किया, सिपाही बनते ही साथ छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत क्षेत्र के एक गांव में विधवा से शादी करने वाला युवक सिपाही बनते ही बदल गया और उसे छोड़ दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित महिला ने वन स्टॉप सेंटर पर शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बड़ौत के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी मई 2019 में हुई थी। इसके बाद अगस्त 2020 में उसके पति की मौत हो गई। जिसके दो महीने बाद परिवार वालों की रजामंदी से देवर के साथ उसकी शादी हो गई। देवर से शादी के बाद मार्च 2021 में उसने एक बेटी को जन्म दिया। वह यूपी पुलिस में सिपाही बन गया और उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। वह अपने माता-पिता को भी अपने साथ ले गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी तुलिका शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया है। उसी के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें