मैच जीतने के बाद खुशी जताती टीम
- फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय सीबीएसई कलस्टर 19वीं बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मैच खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। फाइनल मुकाबला एपीएस नोएडा और रामाज्ञा नोएडा के बीच खेला गया। जिसमें एपीएस की टीम 38-13 के अंकों से विजयी रही।
उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीएम बागपत प्रतिपाल चौहान की पत्नी रागिणी चौहान, संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला एपीएस नोएडा और सावित्री बालिका दादरी के बीच हुआ। जिसमें एपीएस की टीम 24-16 के अंकों से विजयी रही।
दूसरा मुकाबला मेरठ और डीपीएस नोएडा के बीच खेला गया। जिसमें डीपीएस की टीम 20-16 से विजयी रही। तीसरा मैच नेहरू वर्ल्ड गाजियाबाद और बुलंदशहर की टीम के बीच हुआ। जिसमें नेहरू वर्ल्ड की टीम 19-8 के अंतरों से विजयी रही।
चौथा मैच फादर एंगल और रामाज्ञा नोएडा की टीम के बीच हुआ। जिसमें रामाज्ञा नोएडा की 35-27 से विजयी रही। इसके बाद पहला सेमीफाइनल मैच डीपीएस नोएडा और एपीएस नोएडा के बीच खेला गया। जिसमें एपीएस नोएडा की टीम ने 36-22 के अंतरों से विजयी रही।
दूसरा सेमीफाइनल नेहरू वर्ल्ड व रामागया नोएडा के बीच खेला गया। जिसमें रामाज्ञा की टीम ने 13-07 से मैच जीता। मुख्य अतिथि रागिणी चौहान ने खिलाड़ियों से प्रेम भावनाओं से मैच खेलने का आह्वान किया। कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ युवा खेलकूद में भी अपना कॅरिअर बना सकते हैं। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों का स्वागत कर उन्हें बधाइयां दीं।