फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Murder in Baghpat : पहले नशीली कढ़ी खिलाई, फिर पिता- चाचा और बुआ की गर्दन दबाई

Thu, 13 Apr 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

आरोपी अंजुल उर्फ मालू और उसकी पत्नी पूजा ने पकड़े जाने पर पूरी वारदत की जानकारी दी। अंजुल ने तीन हत्याओं को साजिश के तहत अंजाम दिया था। जमीन के विवाद को लेकर उसने एक-एक कर तीनों की हत्या कर डाली।
विज्ञापन
सबगा गांव में ट्रिपल मर्डर के बाद सुनसान पड़ी गली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत के शबगा गांव में इकलौते बेटे ने पिता, चाचा और बुआ की हत्या की वारदात को पूरी साजिश के तहत अंजाम दिया। आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर कढ़ी बनवाई, उसमें नशीला पदार्थ मिलाया और परिवार को खिला दिया। उनके नशे में होकर सोते ही पत्नी संग मिलकर तार और हाथ से गला दबाकर मार डाला।
विज्ञापन


सूचना पर पर छपरौली थाना पुलिस के अलावा एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी मनीष मिश्र, सीओ सविरत्न गौतम, फोरेंसिंग टीम, डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। अंजुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार आरोपी अंजुल उर्फ मालू और उसकी पत्नी पूजा ने पकड़े जाने पर पूरी वारदत की जानकारी दी। बताया कि अंजुल रोजाना शराब पीकर ही घर आता था, जिसका परिवार वाले विरोध करते थे। इसलिए उसे पैसे भी नहीं देते थे कि वह शराब में उड़ा देगा।

यह भी पढ़ें: Exclusive: ट्रांसफार्मर चोर मालामाल, ऊर्जा निगम हो रहा कंगाल, किसानों को झेलना पड़ रहा दंश
विज्ञापन


इसको लेकर उसका कई बार परिवार वालों से झगड़ा हुआ था। वहीं अब ऋषिपाल ने बेटे अंजुल की जगह अपने पोते के नाम जमीन करने की बात कही थी। इस पर अंजुल का गुस्सा बढ़ गया और उसे लगने लगा था कि इस तरह उसके हाथ से सब कुछ निकल जाएगा। इसलिए ही उसने पिता, चाचा व बुआ की हत्या की योजना बनाई। साजिश के तहत कढ़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर घर से बाहर शराब पीने चला गया।
विज्ञापन


वह अपनी योजना के तहत जल्दी ही वापस आ गया और उस समय तक सभी ने खाना खा लिया था। उन पर नशीले पदार्थ का असर होने लगा था, लेकिन तब तक वह पूरी तरह से सोए नहीं थे। तभी अंजुल के शराब पीने को लेकर उनका विवाद हुआ और बुआ के बीच-बचाव कराने के बाद सभी लोग नशीला पदार्थ के कारण नींद आने पर सोने चले गए। उनके सोते ही अंजुल ने पहले पिता ऋषिपाल का गला दबाया, फिर चाचा श्रीपाल और बुआ वीरमति को मार डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें