फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पंचायत चुनाव से पहले दबदबा कायम करने को ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
-सिंघावली अहीर में लगातार दो दिन से फायरिंग होने से ग्रामीणों में दहशत, एक गोली मकान की दीवार में धंसी
विज्ञापन

फोटो नौ

संवाद न्यूज एजेंसी

अमीनगर सराय। पंचायत चुनाव से पहले अपना दबदबा कायम करने के लिए बाइक सवार युवकों ने शुक्रवार रात सिंघावली अहीर गांव में चांदू डीलर के मकान पर कई राउंड फायरिंग की, जिससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। एक गोली चांदू डीलर के मकान की दीवार में धंस गई। इसके बाद बाइक सवार युवक फायरिंग करते हुए वहां से चले गए।
सिंघावली अहीर गांव के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात बाइक सवार युवक इसी तरह ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करते हुए गए थे। लगातार दो दिन गांव में फायरिंग की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर, गांव में फायरिंग करने वाले बाइक सवार युवक गांव में लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कैद हो गए हैं। ग्रामीणों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों की मानें तो गांव के युवकों के दो ग्रुप हैं, जिनमें एक ग्रुप के सदस्य किसी मुकदमे में जेल में बंद है, जबकि दूसरा ग्रुप गांव में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए फायरिंग कर रहा है। उनके बीच इसी तरह दो साल पहले भी फायरिंग हुई थी। इस मामले में सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गांव में हो सकता है खून खराबा
ग्रामीणों ने बताया कि युवाओं के दो पक्षों के बीच दबदबा कायम करने के लिए बार-बार विवाद होता रहता है। अब पंचायत चुनाव आने से पहले एक पक्ष के युवक लगातार दबदबा बनाने में जुटे हुए हैं। इससे कभी भी गांव में खून खराबा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें