बड़ौत कोतवाली में शिकायत करते खडख़ड़ी गांव के पीड़ित लोग।
- फोटो : BARAUT
गोली से बचे तो आरोपियों ने हथियारों से हमला कर घायल किया
पीड़ितों ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। खड़खड़ी गांव में मजदूरी के रुपये मांगने पर कुछ लोगों ने चाचा-भतीजे पर फायर झोंक दिया। इसमें दोनों बाल-बाल बचे। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हमले में घायल हुए बाबू और उसका भतीजे काला ने बताया कि सोमवार की शाम दोनों बड़ौत से गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव का ही असलम मिला। बाबू ने असलम से अपने मजदूरी के रुपये मांगे। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। असलम ने फोन कर अन्य कई लोगों को बुला लिया और उन्होंने बाबू व उसके भतीजे काले पर फायर झोंक दिया। इससे दोनों बाल-बाल बचे गए। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियारों से वार कर दोनों को घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
सीओ आलोक सिंह ने बताया कि बाबू के भाई मोहम्मद की तहरीर पर असलम पुत्र इकबाल, गौरव पुत्र मुनसब, राशिद पुत्र इंसाफ और मोहसीन पुत्र इलियास निवासी खड़खड़ी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।