अमीनगर सराय। हिसावदा गांव में शनिवार सुबह घेर में जा रहे पिता-पुत्र से मारपीट व फायरिंग करने का मामला सामने आया। जिसमें पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की।
हिसावदा गांव निवासी अभिषेक ने बताया कि वह शनिवार सुबह अपने पिता राजकुमार के साथ घेर में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में साथियों के साथ खड़े एक युवक ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। आरोप है कि बाद में उक्त युवकों ने अभिषेक को पकड़कर तमंचे की बट से हमला कर दिया। वहीं, बीचबचाव में आए उसके पिता राजकुमार को भी हमला करके घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं, इंस्पेक्टर क्राइम इंद्रपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। इसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद