फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आसमान से बरसी आग, सड़के हो रही सुनसान

Sun, 19 May 2024 04:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जनपद में हीट वेव (लू) का कहर चल रहा है। शनिवार को दिन भर गर्म हवाओं ने तपाया। सुबह से शाम तक आसमान से आग बरसती रही। दोपहर में लू के थपेड़े खाने पड़े। गर्मी का आलम यह कि सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। ऊपर से बिजली की आँख मिचौली ने सभी को परेशान कर रखा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने पहले ही अगले 8 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया हुआ है। शनिवार को 44 डिग्री से अधिक तापमान के बीच लोगों का बुरा हाल रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने परेशान किया। दोपहर को लू के थपेड़ों ने लोगों को कैद कर दिया। सड़कों और बाजारों में बहुत कम भीड़ देखी गई। अधिकतम तापमान में भी करीब दो डिग्री का उछाल आया है। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक होकर 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 28 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में तेजी होगी। 25 मई तक दिन का पारा 45 डिग्री या इससे अधिक भी हो सकता है। तब तक हीट वेव का अलर्ट है। इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। आसमान से बरस रही आग से लोगों का बुरा हाल है, वहीं जानवर भी गर्मी में बिलबिला रहे हैं। आवारा पशु घरों, दीवारों तले छांव तलाशते रहे हैं।

ये बोले चिकित्सक
बड़ौत। डिप्टी सीएमओ डाॅ. अजेंद्र मलिक ने बताया कि गर्मी से बचने के लिए शरीर का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। इसलिए खूब पानी पिएं। तरल पदार्थों में शिंकजी, छाछ, पना, लस्सी आदि पिएं। मौसमी फलों का सेवन करें। बाहर का खाना खाने से पेट खराब हो सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें