फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रटौल में 1.80 करोड़ से बनेंगे नाले, जलभराव की समस्या होगी दूर

Sun, 19 May 2024 04:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। कस्बे में पिछले कई सालों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिलने वाली है। क्योंकि रटौल में करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये से नालों का निर्माण कराया जाएगा। जिससे वहां से पानी की निकासी हो सके और नालों के सहारे पानी को पहले बड़े नाले में डाला जाएगा,जिससे पानी हिंडन में पहुंचेगा।
विज्ञापन

कस्बे में ईदगाह रोड पर नालों का निर्माण नहीं होने के कारण पानी निकासी नहीं होती। जिस कारण जलभराव की समस्या बनी रहती है। इससे राहगीरों और ईदगाह पर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी को शिकायत देकर समाधान कराने की मांग उठाई थी। जिसके बाद नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में ईदगाह के दोनों तरफ दो किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण कराने पर सहमति बनी। जिससे जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाई जा सके। इसके लिए करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव तैयार किया और इसके लिए अब नालों का निर्माण शुरू करा दिया गया है।

कस्बे से बड़े नाले से हिंडन नदी में जाएगा पानी
नगर पंचायत चेयरमैन जुनैद फरीदी ने बताया कि जिन नालों का निर्माण कराया जा रहा है, उनको कस्बे से बाहर एक नाले में मिलाया जाएगा। वह नाला दो किमी दूर बड़े नाले तक बनाकर उसमें पानी जाएगा और बड़े नाले का पानी पहले ही हिंडन नदी में जा रहा है। इस तरह कस्बे का पानी भी हिंडन में जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन-
कस्बे में पिछले काफी साल से जलभराव की समस्या थी। इसके समाधान के लिए नालों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया और अब एक करोड़ 80 लाख रुपये से नालों का निर्माण शुरू करा दिया गया है। नालों का निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा और कस्बे में जलभराव नहीं होगा। -जुनैद फरीदी, चेयरमैन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें