फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो साल बाद भी नहीं बना भवन, दो कमरों में चल रही पांच कक्षाएं

Sun, 19 May 2024 04:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। सुन्हैड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण के दो साल बाद भी नए भवन का निर्माण नहीं हुआ है। विद्यालय में दो कमरों में पहली से पांचवी तक की कक्षा चलाई जा रही हैं। गर्मी में बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा विभाग की ओर से दो साल पहले विद्यालय का भवन जर्जर होने पर ध्वस्त करा दिया गया था। भवन का ध्वस्तीकरण कराने के दो साल बाद भी विद्यालय में नए भवन का निर्माण शुरू नहीं कराया गया है। विद्यालय में 75 विद्यार्थियों का पंजीकरण और प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक हैं। विद्यालय में तीन कक्ष हैं। इनमें से एक कक्ष में प्रधानाध्यापक का कार्यालय है और दो कक्ष में बच्चों को पढ़ाई कराई जा रही है। एक कक्ष में कक्षा एक से तीसरी और दूसरे कक्ष में चौथी व पांचवीं के विद्यार्थियों को शिक्षण कराया जा रहा है।


गर्मी में बच्चों का हो रहा बुरा हाल

-दो साल बीतने के बाद भी स्कूल में नए भवन का निर्माण नहीं कराया गया है। भीषण गर्मी होने के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - संजीव कुमार
विज्ञापन

- स्कूल में कक्षों की कमी के कारण दो कमरों में पांच कक्षा चलाई जा रही है। एक कक्ष में तीन और दूसरे में दो कक्षा का संचालन होने पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। - शहजाद अहमद

स्कूल में कक्षा एक से पांचवी तक 75 बच्चों का नामांकन है। कक्ष की कमी होने के कारण दो कक्ष में ही शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। इस बारे में अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। - रूचि पंवार प्रधानाध्यापिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें