फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा अनावरण के लिए शासन को भेजी जाएगी फाइल

विज्ञापन
बागपत के अहेड़ा गांव में आयोजित बैठक में भाग लेते सर्वसमाज के लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
प्रतिमा अनावरण के लिए शासन को भेजी जाएगी फाइल
विज्ञापन

अहेड़ा में हुई पंचायत के बाद समिति के सदस्यों से मुलाकात में डीएम ने दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और केंद्रीय मंत्री रहे राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण के लिए प्रशासन की ओर से फाइल शासन को भेजी जाएगी। वहां से दिशा-निर्देश मिलने पर ही इस मुद्दे पर आगे की कार्रवाई होगी। डीएम राजकमल यादव ने बृहस्पतिवार को संघर्ष समिति के सदस्यों को यह आश्वासन दिया।
ब्लॉक मुख्यालय में 14 मार्च को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और किसान नेता राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण का कार्यक्रम है। आरोप है कि प्रशासन ने प्रतिमाओं के लिए निर्मित चबूतरा ध्वस्त करा दिया था। इसे लेकर बुधवार को गुर्जर समाज और रालोद ने पंचायत आहूत की थी, जिनमें लोगों ने प्रशासन से आरपार की लड़ाई का एलान किया था। साथ ही 51 सदस्यीय समिति गठित की थी।
विज्ञापन

समिति की बैठक बृहस्पतिवार को अहेड़ा गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह गुर्जर के आवास पर चौरासी खाप के मुखिया सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस विवाद का शांतिपूर्वक हल निकाला जाना चाहिए, जिसके बाद समिति के 11 सदस्य डीएम राजकमल यादव से मिले।
विज्ञापन

डीएम ने शासनादेश का हवाला देते हुए प्रस्ताव की फाइल शासन को भेजने और वहां से मिलने वाले दिशा-निर्देश पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। समिति के सदस्यों का कहना है कि प्रशासन का रुख सकारात्मक रहा। अब यदि 17 मार्च तक प्रतिमाओं का अनावरण नहीं होता तो संघर्ष समिति पंचायत कर निर्णय लेगी। अहेड़ा में हुई बैठक में ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, गजेंद्र एडवोकेट, तेजपाल सिंह, मास्टर सौराज सिंह पाबला, देवेंद्र गुर्जर, पवन बंसल, विनोद खेड़ा, सुरेश मान, रमेश त्यागी, आस मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें