फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध लेने जा रही मां-बेटी के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पठानकोट मोहल्ले में दूध लेने जा रही मां-बेटी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। घायल मां-बेटी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़िता रिहाना ने बताया कि उसकी बेटी हसीना बुधवार को मोहल्ले में ही दूध लेने जा रही थी। मोहल्ले में रहने वाला एक युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा और बेटी पर अश्लील फब्तियां कसने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर दी। शोर सुनकर रिहाना वहां पर पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि रेलवे रोड पुलिस चौकी में शिकायती पत्र देने के बाद भी दरोगा ने कार्रवाई नहीं की। बाद में पीड़िता मां-बेटी कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता का आरोप है कि एक सभासद समझौता न करने पर धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता रिहाना की तहरीर पर दोनों का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें