फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट, दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। गांव मेहरमपुर में चुनावी रंजिश को लेकर रविवार को प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें दोनों ओर से दस लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

गांव मेहरमपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के गुटों में विवाद हो गया था। गांव के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। मगर, यह विवाद समाप्त नहीं हुआ था। इसके के चलते रविवार सुबह दोनों गुटों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने रविवार को शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पूर्व प्रधान गुट के सात लोगों विनोद, संगम, दीपक, हरेंद्र, बबलू, मोहित और सतवीर के खिलाफ और वर्तमान प्रधान गुट के तीन लोगों जिले सिंह, प्रियांशु और कपिल के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें