फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मकान में कुत्ते घुसने का विरोध करने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। आजाद नगर कॉलोनी में एक मकान में कुत्ता घुसने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने सेवानिवृत्त फौजी के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पीड़ित सेवानिवृत्त फौजी जयप्रकाश आजाद नगर कॉलोनी के रहने वाला हैं। तहरीर देकर बताया कि नौ नवंबर को वह अपने घर पर बैठे हुए थे। उसी दौरान पड़ोसी अमित पुत्र वीर सिंह का पालतू कुत्ता मकान में घुस गया और घर में रखे सामान को उथल पुथल कर दिया। वहां गंदा भी कर दिया। आरोप लगाया कि जब इसकी शिकायत कुत्ता मालिक से की तो अमित ने गाली-गलौज करते हुए अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ जयप्रकाश पर हमला बोल दिया।
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि जयप्रकाश की तहरीर पर आरोपी अमित, मोनू, अंकित पुत्र वीर सिंह, मिथलेश पत्नी वीर सिंह, सहेंद्र व कृष्ण पुत्रगण उदयवीर मोहल्ला आजाद नगर, बड़ौत के ंखिलाफ जांच करने के बाद मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें