बागपत। शहर की माता काॅलोनी में शनिवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाओं सहित तीन घायल हो गए। एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष पर मादक पदार्थ बेचने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा भी किया।
माता कॉलोनी में लंगड़े की बगीची के पास रहने वाली गुलशाना ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि काॅलोनी की एक महिला गांजा बेचती है। उन्होंने विरोध किया तो महिला ने कुछ लोगों को बुलाकर उन पर हमला कर दिया। जिसमें गुलशाना, जुमरत सहित तीन घायल हो गए।
उधर कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा किया। इस मामले में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गांजा बेचने की शिकायत पर छापा मारा। महिलाओं में झगड़ा हो गया था, जिसके बाद समझौता हो गया।