जिला बार एसोसिएशन का शनिवार (आज) चुनाव होगा। दोनों गुट के प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव अधिकारियों ने मतदान से संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली है। मतदान के समय सुरक्षा के इंतजाम होंगे।
बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2017-18 के लिए अध्यक्ष पद के लिए लोकेंद्र कुमार और कृष्णपाल मैदान में हैं। इसी तरह वशिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए ओमपाल सिंह तोमर और राज कुमार तोमर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चौधरी मुकेश कुमार और उज्ज्वल शर्मा, महामंत्री पद के लिए अतुल प्रशांत, प्रदर्शन भारद्वाज और अजित सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए सतेंद्र कुमार खोखर और संजय शर्मा, संयुक्त मंत्री पद के लिए सुधीर कुमार तोमर और सलीम खान मलिक, संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद के लिए शौकीन मलिक, गुलफाम, संयुक्त मंत्री (सामाजिक) पद के लिए मनोज कुमार और सतेंद्र कुमार, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए अशोक कुमार और मोहित कुमार, कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य के पद लिए नरेंद्र कुमार कश्यप, अमित कुमार शर्मा, पवन कुमार शर्मा और प्रमोद कुमार सिरवाल, कार्यकारिणी के कनिष्ठ सदस्य पद के लिए सरिता पंवार, अश्वनी कुमार, खलील अहमद, शौकेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव अधिकारी के अनुसार चुनाव शनिवार (आज) सुबह नौ बजे से तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतों की गणना होगी। बाद रिजल्ट की घोषणा होगी।