फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: चाट खाने आए ग्राहक को लेकर आपस में भिड़े दुकानदार, जमकर चले लाठी-डंडे, एक दर्जन घायल

Mon, 22 Feb 2021 08:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में सोमवार को चाट व जूस की दुकान पर जमकर हंगामा हुआ। यहां चाट खाने आए ग्राहक को लेकर दो दुकानदारों में कहासुनी हो गई जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।

विज्ञापन


दोनों दुकानों के मालिकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों के आठ लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार बड़ौत नगर में अतिथि भवन के नजदीक स्थित दुर्गा फ्रूट जूस काॅर्नर और नवदुर्गा चाट भंडार विक्रेताओं के बीच सोमवार को चाट खाने आए ग्राहक को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि चाट विक्रेता व दुकान के कर्मचारी लाठी-डंडे और सरिया लेकर आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते एक-दूसरे पर प्रहार शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह झगड़ा सरेआम और भरे बाजार में हुआ, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चाट खाने आए अन्य ग्राहकों में भगदड़ मच गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को सड़क पर गिरा-गिरा कर मारा। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के आठ लोगों को पकड़कर कर कोतवाली ले गई।

सीओ एमएस रावत ने बताया कि दो चाट की दुकानें थीं, ग्राहक को बुलाने को लेकर दोनों दुकानदार आपस में भिड़ गए। चाट विक्रेताओं के बीच हुए संघर्ष में दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, इस मामले में दोनों ही पक्षों ने कोतवाली पर एक-दूसरे खिलाफ तहरीर दी है। दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें