बागपत। जिले में बुखार का कहर बढ़ रहा है। बुखार के साथ गले में संक्रमण और खांसी के मरीज भी बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में पहली बार ओपीडी दो हजार के पार पहुंच गई है। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को पहले पंजीकरण कराने और फिर ओपीडी कराने के लिए घंटों तक इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा। मरीज और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले में वायरल के साथ डेंगू और मलेरिया पैर पसार रहा है। एंटीजन जांच में जिले में डेंगू के 22 मरीज मिल चुके हैं, हालांकि एलाइजा जांच में अभी तक केवल दो मरीजों में ही डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में तीन और जनरल वार्ड में बुखार के दो मरीज भर्ती हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण वायरल बढ़ रहा है। वायरल के साथ खांसी-जुकाम और गले का संक्रमण भी बढ़ रहा है। अस्पताल में मरीजों की ओपीडी बढ़ने से लोगों को जांच कराने के लिए घंटों तक लाइन में लगने के लिए विवश होना पड़ रहा है। चिकित्सक लोगों को दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
-
पहली बार दो हजार के पार पहुंची ओपीडी
अस्पताल में रविवार की छुट्टी के बाद मरीजों की भीड़ रही। पहली बार ओपीडी दो हजार के पार पहुंच गई है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। मरीजों को दवा के साथ-साथ सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
-
मरीजों को दो घंटे तक करना पड़ा इंतजार
अस्पताल में भीड़ अधिक होने के कारण अस्पताल में जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों को दो-दो घंटे तक लाइन में लगाकर इंतजार करना पड़ा। मरीजों को पहले पंजीकरण खिड़की और फिर ओपीडी में लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ा।
-
-कई दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार को अस्पताल में जांच कराने के लिए आया था। यहां भीड़ अधिक होने के कारण पहले पंजीकरण कराने के लिए और फिर ओपीडी के लिए लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। - अशोक सैनी, खेकड़ा
- कई दिन में खांसी और गले में दर्द की समस्या हो रही थी। अस्पताल में सोमवार को काफी भीड़ रही। भीड़ अधिक होने के कारण पंजीकरण और ओपीडी के लिए दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। - शोकेंद्र, दोघट
-
वर्जन - सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में पहली बार दो हजार से अधिक ओपीडी हुई। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ा। - डॉ एसके चौधरी, सीएमएस