फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर छात्राओं से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर छात्राओं से छेड़छाड़
विज्ञापन

खेकड़ा। शहर स्थित रेलवे स्टेशन पर मनचलों ने दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित छात्राओं की सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

सुन्हैडा गांव निवासी दो छात्राएं खेकड़ा शहर स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। रोज वह ट्रेन से कॉलेज आती जाती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह भी वह दोनों ट्रेन से कॉलेज आई थी। दोपहर के समय छुट्टी होने पर गांव जाने के लिए वह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी तीन तीन मनचलों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ ने विरोध किया तो मनचलों ने उन्हें अंजाम भुगत लेने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता छात्राओं ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने मनचलों की तलाश की। लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए। छात्राओं ने पुलिस कर्मियों को बताया कि वह उनके फोन करते ही वहां से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है की मनचलों का पता लगाया जा रहा है। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें