संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। मंगलवार देर रात नगीना हाईवे-74 पर गांव पीपलसाना के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक चार वर्षीय मादा गुलदार की मौत हो गई। यह एक सप्ताह के भीतर इस प्रकार का दूसरा हादसा है। इससे पहले भी राजपूताना रिसोर्ट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में एक तीन साल की मादा गुलदार की मौके पर मौत हो गई थी।
वन विभाग धामपुर के रेंजर गोविंद राम गंगवार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर मृत मादा गुलदार के शव को कब्जे में लेकर वन विभाग की टीम ने बिजनौर रेंज में पोस्टमार्टम कराया गया है। बाद में उसके पार्थिव शव का वहीं पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, बढ़ापुर के ग्राम टांडा साहूवाला में मंगलवार की रात दीवार फांदकर घुसे गुलदार ने रिंकू के घर के आंगन में बंधी एक बकरी को मार डाला।