बिनौली। धनोरा सिल्वरनगर गांव में वन विभाग के कर्मचारियों की अनदेखी व लापरवाही के चलते एक मादा हिरण की मौत हो गई। ग्रामीणाें ने बताया कि धनोरा सिल्वर नगर गांव के जंगल में दो दिन पूर्व कुछ युवाओं ने एक मादा हिरण को घायल अवस्था में देखा। उन्होंने इसका उपचार कराकर सूचना वन विभाग को दी तो वनकर्मियों ने उन्हें हिरण को जंगल में छोड़ दिये जाने की बात कही। इस पर उन्होंने हिरण को जंगल में छोड़ दिया। बताया कि रविवार को मादा हिरण जंगल मे मृत पड़ी मिली। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि यदि वनकर्मी आकर हिरण को ले जाकर उपचार कराते तो उसकी मौत नहीं होती। ग्रामीणों ने वनकर्मियों व पुलिस को सूचना देकर मृत हिरण को दफना दिया।