फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला कारागार में बंदी रख रहे नवरात्र के व्रत और रमजान में 150 मुस्लिम बंदी रख रहे रोजा

Sat, 25 Mar 2023 04:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बागपत के अब्दुलपुर गांव स्थित जिला जेल में बंद करीब 250 हिंदू बंदी नवरात्र पर मां दुर्गा के व्रत रख रहे हैं और 150 मुस्लिम बंदी रोजा रख रहे हैं।
विज्ञापन
बागपत जेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के खेकड़ा में 22 मार्च से मां दुर्गा के नवरात्र और 24 मार्च से रमजान शुरू हो गए हैं। क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव स्थित जिला जेल में बंद करीब 1000 बंदियों में से 250 हिंदू बंदी मां दुर्गा के वृत रखकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना, भजन कीर्तन करने में जुटे है। वहीं 150 मुस्लिम बंदियों ने भी रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अदा कर रोजे रखने शुरू कर दिए।

विज्ञापन

मुस्लिम बंदी भी अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। इससे जिला कारागार में भक्ति की बयार बह रही है। जेल प्रशासन ने नवरात्र के व्रत रखने वाले हिंदू बंदियों और रमजान रखने वाले मुस्लिम बंदियों के लिए खानपान की अलग-अलग व्यवस्था कराई है।

जेलर जितेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि नवरात्र के व्रत रखने वाले हिंदू बंदियों के लिए दूध, फल, मिष्ठान और रोजेदारों के लिए दूध, फल और खजूर की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें