फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नवंबर को गाजियाबाद कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। घिटौरा गांव में किसानों की जमीन अधिग्रहण मामले में 15 नवंबर को गाजियाबाद कलक्ट्रेट का घेराव करने का निर्णय किया गया। वक्ताओं ने बुधवार को अधिक से अधिक किसानों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

घिटौरा, अगरौला, पाबी समेत अन्य गांवों की जमीन औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहीत की गई है। इसके विरोध में घिटौरा गांव में भाकियू अम्बावता का धरना बुधवार को 25वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरने में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ने किसानों की समस्या सुनीं और आंदोलन की रणनीति तैयार की। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर 15 नवंबर को गाजियाबाद कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर मुकेश सोलंकी, मनोज प्रधान, पप्पी, रितू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें