बागपत। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से नवंबर माह जागरूकता कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। बुधवार को पीएनबी छपरौली की ओर से मुकुंदपुर और केनरा बैंक सूप की ओर से सूप गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। एलडीएम राजेश पंत ने कहा कि किसी को भी अपना पासवर्ड, ओटीपी व खाते की अन्य जानकारी न दें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तुरंत बैंक शाखा को अवगत कराएं और 30 दिन में समाधान न होने पर भारतीय रिजर्व बैंक के बैंकिंग लोकपाल को शिकायत करे। बॉबी शर्मा लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए बारे में जागरूक किया।