फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूहों में किसान गाजीपुर बॉर्डर के धरने में होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। टीकरी कस्बे की पक्की चौपाल पर किसानों की पंचायत हुई। इसमें किसानों ने निर्णय लिया कि कृषि कानून के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने पर सौ-सौ किसान समूह वार पहुंचेंगे।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता करते हुए हसन हज्जी ने कहा कि सरकार जबरन किसानों पर कृषि कानून थोपना चाहती है। इसे किसान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसानों ने निर्णय लिया कि गाजीपुर धरने पर भीड़ बढ़ाई जाएगी। इसके लिए टीकरी से सौ सौ किसानों का जत्था रवाना होता रहेगा। जब वे किसान उधर से वापिस चलेंगे तो दूसरे किसानों का जत्था इधर से रवाना होगा। किसान अब कानून वापसी पर ही वहां से हटेंगे। रामपाल, कृष्णपाल, अरूण राठी, विजय सिंह, कय्यूम पहलवान, धीरज, नरेंद्र, सतवीर, कवींद्र, पवन राठी, परिक्षित मौजूद रहे।
बामनौली में निकाला मसाला जुलूस
कृषि कानून के विरोध में शुक्रवार देर शाम बामनौली गांव की गलियों में ग्रामीणों ने मसाल जुलूस निकाला। कहा कि सरकार काले कानूनों को वापस ले। इस मौके पर बसंत तोमर, गजेंद्र सिंह, संजीव कुमार, कपिल, सचिन तोमर, रोहित, अमित, अंकुर, अनिवेश, नीरज, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खाद्य सामग्री लेकर दिल्ली रवाना हुए किसान
कृषि कानून के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के लिए कांहड गांव के लोग खाद्य सामग्री लेकर रवाना हुए। गाजीपुर जाने वालों में राज सिंह, तेजपाल दरोगा, पूर्व प्रधानाचार्य हरवीर सिंह, बिजेंद्र, मुकेश कुमार, हरेंद्र, बीरसैन, सुधीर कुमार, सुधीर कुमार, शिवचरण, नीटू, जयवीर सिंह, धीरज, मांगेराम मौजूद रहे।
किसानों ने किया हंगामा
दोघट। पलड़ी गांव में किनौनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र सी पर शनिवार को किसान धर्मपाल की ट्रैक्टर ट्राली का वजन तौल लिपिक ने 28 क्विंटल 60 किलोग्राम बताया। किसान ने उसे धर्मकांटे पर तौली गई रसीद वजन 29 क्विंटल 55 किलोग्राम दिखाया। इसी बात पर किसान नाराज हो गए। किसानों ने बताया कि धर्मकांटे व मिल कांटे की तौल में अंतर है। किसानों के हंगामे की सूचना पर गन्ना अधिकारी दुष्यंत त्यागी, योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा मिल से मैकेनिक बुलाकर कांटे की जांच कराई। कांटा ठीक कराने के बाद किसान की ट्राली का वजन 28 कुंतल 90 किलो मिला। तौल कांटा ठीक होने के बाद किसानों ने गन्ना तौलना शुरू किया। इस संबंध में गन्ना प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कांटे की लीड में ठंड के कारण अंतर आ जाता है, जिसे ठीक करा दिया गया था। कृष्णपाल, सुंदर, विपिन, राधेश्याम, ऋषिपाल, जतनपाल, सतपाल, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें