संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। रमाला सहकारी चीनी मिल में शनिवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें मिल के प्रधान प्रबंधक गोविंद मोर्या व मिल के उपसभापति जयदेव आर्य ने किसानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि मिल में साफ सुथरा गन्ना आने से चीनी की रिकवरी बढ़ती है और इसका मिल को लाभ मिलता है। रिकवरी अच्छी होने से किसानों को भी समय से गन्ने का भुगतान होता है। उन्होंने किसानों से मिल में साफ सुथरा गन्ना सप्लाई करने की अपील की। उन्होंने गन्ना यार्ड में पहुंचकर साफ सुथरा गन्ना लाने वाले किसान प्रमोद चौहान, शाहरुख, विनोद, ऋषिपाल, तेजपाल, विनोद कुमार आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ कहा कि अन्य किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा। बताया कि किसानों का 10 दिसंबर तक का 18 करोड़ 14 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। मिल में चीनी रिकवरी 10.47 आ रही है। उन्होंने बताया कि किसानों का गन्ना बकाया भुगतान भी जल्द ही कर दिया जाएगा।