फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मुकदमा वापस नहीं लेने पर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 07 Feb 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
दाहा गांव में बैठक करते किसान: संवाद
विज्ञापन
दाहा। किसानों पर दर्ज कराए गए मुकदमों के विरोध में बृहस्पतिवार को टिकरी में बैठक हुई। किसानों ने कहा कि एनएचएआई के अधिकारियों ने दर्ज कराया मुकदमा वापस नहीं लिया तो किसान कलक्ट्रेट में धरना देंगे।
विज्ञापन

बैठक में सुनील राठी ने कहा कि किसानों की कॉरिडोर का निर्माण करने के लिए जमीन ली गई, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। किसानों को खेतों में जाने के लिए रास्ता नहीं दिया जा रहा है। ढाई साल से मुआवजा व रास्ता बनवाने के लिए किसान अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
एनएचएआई के साइट इंजीनियर ने किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। किसानों ने कोई कार्य नहीं रुकवाया है और झूठा आरोप लगाया जा रहा है। किसान सिर्फ रास्ता बनाने व मुआवजा की मांग कर रहे हैं। बैठक में किसानों ने निर्णय लिया कि यदि मुकदमा वापस नहीं हुआ तो शुक्रवार को डीएम से मिला जाएगा। इस मौके पर कुशेंद्र राठी, डाॅ़ लक्ष्मण राठी, संजीव, योगेश, प्रवेंद्र, शौकेंद्र, कपिल, ओमपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें