जिप्सम न मिलने से किसान परेशान
बागपत, बड़ौत। हाईवे पर स्थित राजकीय बीज भंडार में रोजाना दर्जनों किसान जिप्सम लेने पहुंचते हैं, लेकिन जिप्सम न मिलने के कारण उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है। मलकपुर गांव के किसान ओमवीर ने कहा जमीन खाली होने के बाद खेतों में जिप्सम डालना जरूरी है, लेकिन सरकारी गोदाम में जिप्सम नहीं है। बावली गांव के किसान यशवीर ने कहा यदि जमीन में जल संचय करने की शक्ति खत्म हो जाती है, उसे बढ़ाने को जिप्सम पाउडर प्रयोग होता है। एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने बताया किसानों की समस्या को देख जनपद के हर ब्लाक की 500 क्विंटल जिप्सम की मांग भेजी है। लॉकडाउन के चलते अभी जिप्सम आने की कोई संभावना नहीं है।