मारपीट करने वालों को जेल भेजा
बागपत, बड़ौत। वाजिदपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद छह लोगों ने एक मकान में घुसकर दो भाइयों (धर्मपाल व सुभाष पुत्र चंद्रपाल) को पीटा। इसकी सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी तन्मय व संजीव को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। जबकि इस मामले मेें धर्मपाल पक्ष के लोगों ने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी, पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।