अग्रवाल मंडी टटीरी। गो सेवा गतिविधि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से रविवार को कस्बे के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जहां किसानों को कीट नियंत्रण गोमूत्र और जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर में मेरठ प्रांत प्रमुख डाॅ. मोहर सिंह ने गो उत्पाद के बारे में बताया। उन्होंने धूपबत्ती, दीये, राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद किसानों को कीट नियंत्रण गोमूत्र और जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर मेरठ प्रांत प्रमुख को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वेद भंवर सिंह, परविंदर सिंह आर्य, डाॅ. मनोज कुमार, डाॅ. अंकित, मुकेश कुमार, डाॅ. वासुदेव समेत अन्य मौजूद रहे।