दोघट। निरपुड़ा गांव की पट्टी हाड़वान में विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी होने से 200 घरों की बत्ती गुल है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले में बिजलीघर के अवर अभियंता ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
निरपुड़ा गांव की पट्टी हाड़वान में लगे 250 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर के रविवार रात चोरों ने उपकरण चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह लोगों को ट्रांसफार्मर में चोरी की जानकारी हुई और बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को पेयजल से लेकर अन्य कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण धर्मपाल सिंह, हरपाल, विवेक राणा, सहेंद्र राणा, जगेंद्र, कृष्णवीर, इंद्रपाल, रवि, विकास, पप्पू, जगदीश ने बताया कि पहले भी ट्रांसफार्मर में चोरी होने से परेशानी का सामना करना पड़ चुका है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर को जल्द ठीक कराकर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।