फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने बिजलीघर का किया घेराव

विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध मे बडागांव बिजली घर पर विद्युत निगम के कर्मचारियो का घेराव करते आक्रोशित कि? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
किसानों ने बिजलीघर का किया घेराव
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। बिजली कटौती के कारण सिंचाई न होने पर सूखती फसलों को लेकर आक्रोशित किसानों ने बिजलीघर का घेराव कर विद्युत निगम के एसडीओ और कर्मचारियों को बंधक बनाकर उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई। एसडीओ ने बिजली आपूर्ति में सुधार कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

बड़ागांव में बिजली कटौती के कारण किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। पानी के अभाव में गन्ना, चारा और धान आदि की फसलें सूख रही हैं। इससे किसानों में आक्रोश है। शुक्रवार की सुबह आक्रोशित किसान बिजलीघर पहुंचे। उन्होंने बिजलीघर का घेराव कर एसडीओ, कर्मचारियों को बंधक बनाया। आरोप लगाया कि अंधाधुंध बिजली कटौती के कारण वे फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। फसलें सूखकर नष्ट होती जा रही हैं। एसडीओ संजय कुमार ने उनसे वार्ता कर उन्हें जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए। इस दौरान प्रवेश कुमार, सचिन, अरूण, भीष्म, जोनी, बोबी, पिंटू, रविंद्र आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें