फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी को घेरा

Sun, 16 Apr 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत शुगर मिल में प्रदर्शन करते सरूरपुर के किसान । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कई गांवों का गन्ना मलकपुर चीनी मिल को आवंटन करने पर किसानों में रोष व्याप्त हो गया। किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी का घेराव कर  विरोध किया। उन्होंने कहा यदि गन्ना विभाग ने अपना फैसला नहीं बदला तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


शनिवार को सांकरौद, सुन्हैड़ा, सरूरपुर कलां, फैजुल्लापुर, गाधी, खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना गांव के किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी का घेराव किया। किसानों ने बताया  विभाग ने उक्त गांवों का गन्ना मलकपुर मिल को आवंटन किया है जो गलत है। पहले ही मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। ऐसे में किसान वहां पर गन्ना डालने में असमर्थ है। किसी भी हालत में मलकपुर मिल को गन्ना नहीं देंगे। 

दूसरी तरफ मिल के उपसभापति वीरेंद्र राणा ने कहा गन्ना आवंटन करने का समिति विरोध करती है। इसकी जानकारी मिल के जीएम द्वारा प्रबंध कमेटी को नहीं दी। इस संबंध में प्रदेश के गन्ना आयुक्त को भी शिकायत होगी। 
विज्ञापन


इस दौरान नाराज गन्ना  किसानों ने कहा शीघ्र फैसला नहीं बदला तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस में गन्ना समिति के डायरेक्टर विनोद खेड़ा, जसबीर, सुभाष नेन, राममेहर, सतवीर, प्रेम, इंद्रपाल, नवाब सिंह, लोकेंद्र, महक सिंह, अशोक, देवेंद्र, मनोज, जयवीर, रविंद्र, बिल्लू, रामपाल, सतेंद्र, कालूराम आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें