रटौल में आम दिखाते किसान अहसान चौधरी व लुकमान चौधरी । संवाद
रटौल। तेज हवा और बारिश से बाग मालिकों को काफी नुकसान हो रहा है। यहां मंगलवार की शाम फिर तेज हवा के कारण बागों में 800 क्विंटल कच्चा आम टूटकर गिर गया। वहीं मंडियों में कच्चा आम कौड़ियों के भाव बिक रहा है। सोमवार को भी रटौल में तेज हवा से कच्चे आम टूटने से बाग मालिकों तथा ठेकेदारों को लाखाें रुपये का नुकसान हुआ था। रटौल निवासी हबीब चौहान, फैय्याज अली तथा धौलडी निवासी ठेकेदार इकराम ने कहा कि लगातार दो दिन तक कच्चे आम टूटने से अब बागों में बहुत कम फसल बची है।