फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिवाना व बड़ावद के जंगल में किसानों ने देखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। ग्रामीणों को जंगल में आये दिन तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। सोमवार को जिवाना व बड़ावद के जंगल में किसानों को फिर से तेंदुआ दिखा। बताया गया कि जिवाना के जंगल में सिंचाई करने गए किसानों को गन्ने के एक खेत से दूसरे खेत में तेंदुआ जाता दिखाई दिया। जिसके बाद सूचना पर कई किसान जंगल में पहुंचे। किसानों ने आसपास के खेतों में पंजे के निशान भी देखे। उधर बड़ावद गांव के जंगल में ग्रामीणों को दो शावक दिखाई दिए। जिसके बाद दहशत में ग्रामीण वापस लौट आए। उधर तेंदुए के डर से ग्रामीणों ने खेतों में जाना भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें