फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तेंदुए के पंजे के निशान व गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
बसी गांव के जंगल में खेत में छपे तेंदुए के पंजे के निशान स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। बसी गांव के जंगल में तेंदुए के पंजे के निशान दिखाई देने और खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में दहशत बनी है। किसान खेतों में लाठी डंडे लेकर ही काम करने जा रहे है।
बसी गांव के जंगल में सोमवार को किसान बिलेंद्र के खेत में तेंदुए के पंजे के निशान दिखाई देने के साथ ही खेत में गोवंश के अवशेष भी मिले। किसान पवन कुमार, राजेश नैन, नरेन्द्र कुमार, राजीव, प्रमोद आदि ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर गोवंश के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में है।
विज्ञापन


व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
खेकड़ा। मोहल्ला मुंडाला निवासी एक व्यक्ति काफी दिनों से हसनपुर मसूरी गांव स्थित एनबीसीसी कालोनी में किराये पर कमरा लेकर रहता था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पता लगने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि मृतक के परिजनों ने घटना के संबंध में शिकायत नहीं की हैॅ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
खेकड़ा। फखरपुर रेलवे हाल्ट के पास सोमवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। घंटों तक शनाख्त नही होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि शव की शनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन


तीन चोर गिरफ्तार कर भेजे जेल
खेकड़ा। कोतवाली पुलिस ने खेकड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में चोरी करने वाले एक युवक और दो नाबालिगों को पकड़ा है। उनसे चोरी किए गए पांच स्टूल, दो कुर्सी, दो सक्शन मशीन और लोहे की दो सीढी बरामद की। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें