किसानों ने उठाया आवारा पशु और गन्ना बकाए का मुद्दा
बागपत, दाहा। भड़ल गांव में मंगलवार को किसानों की बैठक में आवारा पशुओं की समस्या और गन्ना बकाए का भुगतान कराने की मांग की गई। किसानों ने कहा कि आवारा पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं, जिससे किसानों को खेतों पर पहरा देने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
धूम सिंह के आवास पर हुई बैठक में किसानों ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने की सरकार से मांग की। पुष्पेंद्र ठेकेदार ने कहा कि आवारा पशुओं के कारण किसानों को दिन-रात पहरा देने के लिए विवश होना पड़ रहा है, कई बार अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। किसानों के गन्ना बकाए का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने गन्ना बकाया का जल्द भुगतान कराने की मांग की। बैठक में धूम सिंह, राजीव राणा, डॉ. सुरेश पाल, सुखपाल, बॉबी, कृष्णपाल, ओमवीर सिंह, सोनू राणा, चांद राणा, कृपाल सिंह, सुनील कुमार, राज सिंह राणा, यामीन मौजूद रहे। संवाद