फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घटतौली पर भड़के किसान, तीन घंटे बंद रही तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
घटतौली पर भड़के किसान, तीन घंटे बंद रही तौल
विज्ञापन

छपरौली। कुर्डी गांव के स्मार्ट गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली होने पर किसान भड़क गए और जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण करीब तीन घंटे तक तौल बाधित रही। उन्होंने शिकायत करते हुए घटतौली बंद कराने और दोबारा घटतौली होने पर धरना देने की चेतावनी दी।
कुर्डी गांव निवासी किसान प्रदीप, नवीन, हरेंद्र, राधेश्याम, पिंटू, कालूराम, सुंदर, यशपाल, संजीव, रविंद्र, भरत, अरविंद, जगपाल, भगत, हरपाल, अनुज और सतेंद्र ने बताया कि इस स्मार्ट गन्ना क्रय केंद्र पर 2 कांटे हैं। जहां एक बुग्गी पर 35 से 40 किलो घटतौली सामने आ रही है, जबकि निजी धर्मकांटों पर अधिक वजन उतरता है। उन्होंने कहा कि रोजाना 100 से अधिक किसानों की बुग्गी की तौल हो रही है। स्मार्ट क्रय केंद्र पर घटतौली के कारण नुकसान का सामना करना पड़ता है। किसानों ने हंगामा करते हुए काफी देर तक तौल बाधित रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि घटतौली के विरोध में उन्होंने शुगर मिल के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया, जिससे किसानों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। उधर, मलकपुर शुगर मिल के कैन मैनेजर मुकेश मलिक ने का कहना है कि स्मार्ट गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली की जांच कराई जा रही है, जिसमें घटतौली मिलने पर दोनों लिपिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें