फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के खिलाफ भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नोटिस कनेक्शन काटने का विरोध
विज्ञापन

छपरौली। कस्बे की चौधरान पट्टी में किसानों की पंचायत हुई। इसमें बिना नोटिस जारी किए किसानों के कनेक्शन काटने पर निगम के खिलाफ रोष व्यक्त किया। उन्होंने ऊर्जा निगम के रवैये के खिलाफ धरना-प्रदर्शन व आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पंचायत में किसानों ने कहा गन्ने के बकाया का भुगतान न होने के कारण किसान बिजली के बिल जमा करने में असमर्थ है। ऊर्जा निगम के कर्मचारी किसानों पर बिजली के बकाए का भुगतान करने का दबाव बनाकर नोटिस जारी किए बगैर उनके कनेक्शन काट रहे हैं। कर्मचारी किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। किसान तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंचायत की अध्यक्षता सहदेव सिंह ने की। संचालन चौधरी रणबीर सिंह की। इसमें चौबीसी खाप चौधरी सुभाष सिंह, राजपाल सिंह, श्यामपाल सिंह, महक सिंह, विपिन कुमार, सहदेव सिंह, महिपाल सिंह, हरपाल सिंह, राजेंद्र, सुरेश पाल, चंद्रपाल, राजपाल, राज कुमार, नरेंद्र, सतबीर, हरेंद्र, हरबीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें