फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: कृषि कानूनों के विरोध में किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरे, दिनभर रहा जाम 

Tue, 26 Jan 2021 01:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  •  ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग और बंथला मार्ग से गुजरे ट्रैक्टर
  •  भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह समेत अन्य लोग दिल्ली रवाना
विज्ञापन
farmers protest up, किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को किसान ट्रैक्टर लेकर जिले की विभिन्न सड़कों पर उतरे। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए गाजीपुर बॉर्डर के लिए बड़ी संख्या में जिले से किसान रवाना हो गए। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे, दिल्ली-सहारनपुर हाईवेे, बड़ौत-मुजफ्फरनगर  मार्ग और बंथला मार्ग से होते किसान दिल्ली रवाना हुए हैं। इससे दिनभर जिले में देशभक्ति का माहौल बना रहा। सड़कों पर किसानों के ट्रैक्टर होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आहूत ट्रैक्टर रैली के लिए सोमवार को किसानों ने जोश दिखाया। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रैक्टरों की रवानगी शुरू हो गई। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर के किसानों का काफिला ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए गुजरा।

देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में देश खाप, चौगामा खाप के चौधरी कृषि पाल राणा के नेतृत्व में चौगामा, छपरौली क्षेत्र के किसान चौबीसी के चौधरी सुभाष और चौधरी रणवीर सिंह के नेतृत्व में रवाना हुए।
विज्ञापन


बागपत जिले के किसान पहले बड़ौत में औद्योगिक पुलिस चौकी पर एकत्र हुए और यहां से भारत मां की जयकारों और तिरंगा लहराते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गए। किसानों के ट्रैक्टरों के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग और बंथला मार्ग पर जाम की स्थिति बनीं रही। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही।

 
विज्ञापन

खेकड़ा के किसान हुए रवाना
किसान आंदोलन में ट्रैक्टर  रैली निकालने के लिए नगर और क्षेत्र से करीब एक सौ से अधिक ट्रैक्टर दिल्ली रवाना हुए। खेकड़ा पाठशाला से पुलिस ने सभी ट्रैक्टर को पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर चढ़वाया। किसान गाजियाबाद की ओर गाजीपुर बॉर्डर जाने के लिए रवाना हो गए।

चांदीनगर क्षेत्र से ट्रैक्टर दिल्ली के लिए हुए रवाना 
ढ़िकोली से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में 150 ट्रैक्टरों में सवार होकर किसानों ने दिल्ली कूच किया। सोमेंद्र ढाका ने कहा केंद्र सरकार को काले कानून को वापस लेना होगा।

क्षेत्र के ढिकोली, सांकल पुठी, सैदपुर, ओगटी, पटोली, चमरावल, पांची, मंसुरपुर और ललियाना गांवों से 150 ट्रैक्टरों का काफिला तिरंगा झंडा लगाकर दिल्ली रवाना हुआ। ट्रैक्टर सड़क के किनारे चलेंगे।  खेकड़ा से मवी कलां पहुंचें। वहां से बड़ौत के किसानों के साथ दिल्ली रवाना होंगे। 

क्षेत्र के किसान रवाना,  एकजुटता का आह्वान
दिल्ली में निकाले जाने वाली ट्रैक्टर परेड को लेकर सोमवार  को क्षेत्र के दोघट, टीकरी, दाहा,  भड़ल, रहतना, बामनौली, मांगरौली आदि गांवों से किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर दिल्ली रवाना हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें